- Hindi News
- पुलिस को सूचना दिए बगैर नहीं होगी ब्लास्टिंग
पुलिस को सूचना दिए बगैर नहीं होगी ब्लास्टिंग
अगलेमहीने मुख्यमंत्री सहित सरकार के कोटा संभाग में आने को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। सरकार के सामने आने वाली सभी शिकायतों तथा उनके समाधान को लेकर चौकस प्रशासन ने गांव-गांव में लोगों से पैठ बनानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को चेचट में दो बड़े आयोजन हुए।
दोनों आयोजन कस्बे से करीब डेढ़ किमी दूर सरकारी परिसर में हुए, जहां चुनिंदा लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। चेचट पुलिस थाना परी सर में कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विकास पाठक तथा रामगंजमंडी तहसीलदार अनूप सिंह लोगों से रूबरू हुए। यहां लोगों ने खुल कर समस्याएं रखीं। इनमें से चरागाह भूमि पर अतिक्रमण तथा खदानों पर होने वाली ब्लास्टिंग के मामले प्रमुखता से रहे। इसके अलावा रास्ते का विवाद अतिक्रमण के छिट-पुट मामले भी सामने आए।
जनसुनवाई शिविर में कस्बे के एक नागरिक ने चरागाह भूमि पर अतिक्रमण का मामला पूरे जोर से उठाया। इस पर तहसीलदार ने कहा कि गांव के पांच लोग अतिक्रमण को हटाने को लेकर संजीदा हों तो मैं तुरंत ही अतिक्रमण हटा दूं, पर गांव के लोग पीछे हट जाएंगे। इधर, खदानों में होने वाली ब्लास्टिंग को लेकर भी गांव वालों ने शिकायत की। इस पर एसपी ने कहा कि चेचट थाने में सूचना के बगैर ब्लास्टिंग नहीं होगी। इसके अलावा चेचट में पुलिस चौकी शुरू करने का मामला भी सामने आया।