पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत समिति की बैठक में हुई समस्याओं पर चर्चा

पंचायत समिति की बैठक में हुई समस्याओं पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खैराबादपंचायत समिति की बैठक बुधवार को प्रधान यशोदा मीणा की अध्यक्षता में हुई। इसमें बिजली-पानी की समस्या के साथ अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिला प्रमुख मधु कंवर हाड़ा ने भी यहां पहुंचकर अधिकारियों का दिशा-निर्देश जारी किए।

बैठक में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम पर भी चर्चा की गई। बैठक में कुंभ कोट कुदायला ग्राम पंचायत से डंपिंग यार्ड के लिए जमीन आवंटन पर चर्चा की गई, लेकिन दोनों पंचायतों के सरपंच अमरलाल मेघवाल और जयसिंह भदौरिया ने यह प्रस्ताव खारिज कर दिया।

ग्रामपंचायतों की उपेक्षा

उनकाकहना था कि औद्योगिक क्षेत्र की तरफ से ग्राम पंचायतों की हमेशा उपेक्षा की गई है। बैठक में एसडीएम एसडी मीणा, बीडीओ जेपी मीणा सहित कई अधिकारी जनप्रतिनिधि आदि मौजूद थे।