- Hindi News
- एसडीएम को बताई परिवहन कार्यालय की अनियमितताएं
एसडीएम को बताई परिवहन कार्यालय की अनियमितताएं
एजेंटएसोसिएशन ने बुधवार को एसडीएम को ज्ञापन देकर परिवहन कार्यालय की अनियमितताएं बताई और कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि परिवहन कार्यालय में सुचारु रूप से कार्य नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारी समय पर कार्यालय में नहीं आते, इससे काम प्रभावित हो रहा है। प्राइवेट व्यक्तियों से काम कराया जा रहा है। ज्ञापन उचित कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में पदम चंद छाजेड, अबरार खान, गजेंद्र राठौर, हरचरणसिंह सहित अन्य एजेंट शामिल थे। साथ ही आरटीओ को भी ज्ञापन भेजा गया है।