शैक्षणिक अधिवेशन पर चर्चा
रामगंजमंडी. प्राइवेटस्कूल एसोसिएशन की बैठक बुधवार को हुई। इसमें 27 सितंबर को किशोर सागर हनुमान मंदिर पर होने वाले कोटा देहात के शैक्षणिक अधिवेशन पर चर्चा की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश शर्मा, महामंत्री राजेंद्र धानिया ने बताया कि अधिवेशन के दिन प्राइवेट स्कूलों में अवकाश रहेगा। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई।