भाजपा ज्वॉइन कर उप प्रधान बने मोतीलाल
पंचायतीराजचुनाव की अंतिम कड़ी में रविवार को उप्रप्रधान के चुनाव हुए। खैराबाद पंचायत समिति में आज ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले मोतीलाल अहीर को उपप्रधान चुना गया। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी को छह मतों से परास्त किया। इसी के साथ पंचायतीराज चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो गई है। खैराबाद पंचायत समिति में हुए पंचायतीराज चुनाव में 23 वार्डों में से भाजपा को 12, कांग्रेस को सात निर्दलीयों को चार वार्डों में जीत मिली थी। शनिवार को हुए चुनाव में भाजपा के भगवानसिंह धाकड़ प्रधान चुने गए। इसके बाद रविवार को उपप्रधान के निर्वाचन की प्रक्रिया हुई। इसमें सुबह 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए गए। इस दौरान सबको चौंकाते हुए वार्ड नंबर चार से कांग्रेस से चुनाव जीतकर आए मोतीलाल अहीर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर उपप्रधान के लिए नामांकन भरा। वहीं वार्ड पांच से निर्दलीय जीते मुकेश धाकड़ ने कांग्रेस के सिंबल से नामांकन दाखिल किया। निर्धािरत समय तक किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया, तो मतदान कराया गया। मतदान के मतों की गिनती कर परिणाम घोषित किया गया। इसमें मोतीलाल को छह मतों से उपप्रधान निर्वाचित घोषित किया गया। उन्हें कुल 14 मत मिले। वहीं मुकेश को अाठ ही मत मिले। एक मत निरस्त हो गया। अहीर के उपप्रधान बनते ही भाजपाइयों में खुशी छा गई। अहीर को फूल मालाओं से लाद दिया और बधाई दी। उपप्रधान का चुनाव होने के साथ ही लंबे समय से चल रही पंचायतीराज चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई है।
तोहो गई क्रॉस वोटिंग
पंचायतसमिति के 23 वार्डों में से भाजपा को 12, कांग्रेस को सात निर्दलीयों को चार सीटें मिली थी। शनिवार को हुए प्रधान के चुनाव में निर्दलीयों ने कांग्रेस का साथ दिया। ऐसे में भाजपा को 12 कांग्रेस को दस वोट मिले और एक निरस्त हो गया। वहीं रविवार को हुए उपप्रधान के चुनाव में कांग्रेस के मोतीलाल अहीर के भाजपा में शामिल होने के साथ ही एक वोट और अधिक मिला। भाजपा को कुल 14 कांग्रेस को आठ ही वोट मिले।
एक दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे, उन्होंने कहा: विकास प्राथमिकता
मोतीलाल अहीर