- Hindi News
- भगवान कृष्ण के जन्म पर जयकारों से गूंजा पांडाल
भगवान कृष्ण के जन्म पर जयकारों से गूंजा पांडाल
रामगंजमंडी. शहरमें सांई कॉलोनी में चल रही भागवत कथा में रविवार को भगवान श्रीकृष्ण और राम जन्मोत्सव मनाया। इसमें बडी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
भागवत कथा में रविवार को पंडित अभिरामदास त्यागी ने गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामन अवतार, गंगा अवतरण की कथा भी सुनाई। अंत में आरती के बाद माखन का प्रसाद वितरित किया गया। भागवत में शहर के साथ आसपास के गांवों से भी बडी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भागवत कथा में सोमवार को मथुरा की विशेष रास लिला की प्रस्तुति भी की जाएगी। कथा में साँई मण्डल, सतसंग सेवा, जय बिजासन माता मंदिर विकास समितियों की ओर से आयोजक शकंर पेंटर कैलाश मेवाड़ा रहे।