कश्मीरवासियों के लिए फैलाएंगे झोली
रामगंजमंडी. कश्मीरमें बाढ प्रभावितों की सहायता के लिए भाजपाई बुधवार को शहर में झोली फैलाकर सहायता जुटाएंगे। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। मोदी ने कार्यकर्ताओं को जन्मदिन नहीं मनाने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश भाजपा के निर्णय के अनुसार मोदी के जन्मदिन पर बाढ़ प्रभावितों के लिए राशि जुटाई जाएगी। शहर में राशि एकत्रित करने के लिए जिला प्रमुख मधु कंवर हाड़ा को प्रभारी पालिका उपाध्यक्ष महेश श्रीवास्तव को सहप्रभारी बनाया गया है। इनके नेतृत्व में सुबह साढ़े दस बजे से पन्नालाल चौराहे पर एकत्रित होंगे। यहां से झोली फैलाकर शहर में सहायता राशि जुटाई जाएगी।