कोटा स्टोन पर रॉयल्टी कम की जाए
रामगंजमंडी| कोटास्टोन पर हाल ही में बढ़ाई गई रॉयल्टी वापस कम करने की व्यापारियों ने मांग की है। इस मांग को लेकर व्यापारी झालावाड़ में वरिष्ठ भाजपाई श्रीकृष्ण पाटीदार से मिले। कोटा स्टोन स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीशसिंह शक्तावत ने बताया कि व्यापारियों ने कोटा स्टोन पर रॉयल्टी राशि 20 रुपए प्रति टन की बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। पाटीदार ने मुख्यमंत्री से इस संबंध में चर्चा करने का आश्वासन दिया है। एसोसिएशन के सचिव गोपाल गर्ग ने बताया कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत अक्टूबर में मुख्यमंत्री यहां रही है। ऐसे में रॉयल्टी की दर कम होने की भी उम्मीद जताई जा रही है। ज्ञापन देने वालों में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दिनेश डपकरा, प्रहलाद बैंसला, कोषाध्यक्ष गोकुल गुप्ता, सहसचिव भारत सुनेजा आदि मौजूद थे।
रामगंजमंडी. कोटास्टोन पर रॉयल्टी कम करने की मांग को लेकर व्यापारी वरिष्ठ भाजपाई श्रीकृष्ण पाटीदार से मिले।
न्यूज़ इनबॉक्स