बौद्धिक कला पर्व मनाया
आदर्शविद्या मंदिर शिशु वाटिका में मंगलवार को संकुल स्तरीय बौद्धिक कला पर्व मनाया गया।
प्रधानाचार्य गणेश राठौर ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विद्या भारती के जिला सचिव श्रवण कुमार मुख्य अतिथि भंवरलाल सुमन थे। अध्यक्षता राजेश मीणा ने की। इसमें संकुल क्षेत्र के छह स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं ने विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। कोषाध्यक्ष मोहनलाल राठौर ने आभार व्यक्त किया।
रामगंजमंडी। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद बच्चे।