अमरपुरा स्कूल में गिराएंगे जर्जर कमरे
रामगंजमंडी. समीपवर्तीअमरपुरा में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल का सोमवार को अधिकारियों ने निरीक्षण किया। यहां पर स्कूल के बीच में बने दो कमरे पूरी तरह जीर्णशीर्ण हो रहे हैं। इन्हें हटाने के लिए एसडीएम एसडी मीणा ने पीडब्ल्यूडी एईएन रामकेश मीणा को निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्कूल में बच्चों से जानकारी लेकर शैक्षणिक स्तर जांचा। उन्होंने कमी मिलने पर प्रधानाचार्य को सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान डीएसपी नरपतसिंह राठौड़, पालिका उपाध्यक्ष महेश श्रीवास्तव आदि भी मौजूद थे।