पहली बार गाय का सिजेरियन
रामगंजमंडी. शहरमें पहली बार एक गाय की सिजेरियन डिलेवरी करवाई गई है। पशु चिकित्सक अनिल मीणा ने बताया कि सुकेत रोड पर मरियम अस्पताल के यहां एक गाय की तबियत बिगडऩे की सूचना मिली थी। इस पर गाय को स्थानीय अस्पताल लाया गया, जहां उसकी सिजेरियन डिलेवरी करनी पड़ी। डॉ. मीणा ने बताया कि शहर में इस प्रकार का यह पहला केस है।