पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूलों में लगाए विज्ञान मेले

स्कूलों में लगाए विज्ञान मेले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगंजमंडी. शहर में स्थित आदर्श विद्या मंदिर के चारों स्कूलों में सोमवार को स्वदेशी जागरण सप्ताह विज्ञान मेले प्रारंभ किए गए। गोरधनपुरा स्थित माध्यमिक स्कूल प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने बताया कि शिशु वर्ग में 12, बाल वर्ग में 65 और किशोर वर्ग में 75 मॉडल प्रस्तुत किए गए। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। शिशु वाटिका में स्वदेशी जागरण सप्ताह शुरू किया गया। प्रधानाचार्य गणेश राठौर ने स्वदेशी खान-पान, जन्मदिन, पहनावा, भारतीय संस्कृति की जानकारी दी। प्राथमिक स्कूल के प्रधानाचार्य बलबीर सिंह ने बताया कि मेले में वैदिक गणित, विज्ञान, संस्कृति ज्ञानमंच प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। बालिका माध्यमिक स्कूल में स्वदेशी जागरण सप्ताह के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानाचार्य निर्मला शर्मा ने बताया कि विज्ञान मेला एक अक्टूबर को लगाया जाएगा।