पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भक्ति और प्रेम से ही जीता जा सकता है भगवान को

भक्ति और प्रेम से ही जीता जा सकता है भगवान को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगंजमंडी|शहर मेंसांई कॉलोनी में चल रही भागवत कथा में सोमवार को भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया।

भागवत में पंडित अभिरामदास त्यागी ने कहा कि भगवान को केवल भक्ति और प्रेम से ही जीता जा सकता है। गोपियों और ग्वालों के प्रेम के कारण ही कृष्ण उनके सखा बने रहे। कथा में भगवान शंकर का कृष्ण से मिलने आने के साथ पूतना वध, कालिया मर्दन, महारास, गोवर्धन पर्वत उठाने और कंस वध का वाचन किया गया। नागर ने कहा कि इंद्र को अहंकार हो गया था। उसका अहंकार तोडने के लिए भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाया और ब्रजवासियों को इंद्र के कोप से बचाया। वहीं भगवान कृष्ण ने अहंकारी कस का वध कर मथुरावासियों को उसके अत्याचार से मुक्त कराया। भागवत में बडी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भागवत के दौरान गाए भजनों पर श्रद्धालु देर तक थिरकते रहे।

रामगंजमंडी। भागवत कथा में भजनों पर नाचते श्रद्धालु।