- Hindi News
- निवर्तमान प्राचार्य को दी विदाई सरिता भार्गव ने संभाला पदभार
निवर्तमान प्राचार्य को दी विदाई सरिता भार्गव ने संभाला पदभार
रामगंजमंडी| राजकीयकॉलेज में प्राचार्य का तबादला हो गया है। छात्रसंघ ने निवर्तमान प्राचार्य को विदाई देकर नए प्राचार्य का स्वागत किया। कॉलेज में तैनात प्राचार्य पीके वर्मा का ट्रांसफर होने के साथ ही यहां पर सरिता भार्गव को प्राचार्य लगाया गया है।
कॉलेज में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में वर्मा को विदाई दी गई। साथ ही नवनियुक्त प्राचार्य भार्गव का स्वागत किया गया। उन्हें विद्यार्थियों ने छात्रसंघ अध्यक्ष अजयराजसिंह चौहान के नेतृत्व में कॉलेज की समस्याएं भी बताई।
संचालन कुशालसिंह राठौड़ ने किया। कार्यक्रम में महासचिव हेमंत मीणा, संयुक्त सचिव हरिओम सोनी, उपाध्यक्ष रीनाकंवर हाड़ा सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद थे।
रामगंजमंडी. नईप्राचार्य ने संभाला राजकीय कॉलेज का पदभार।