पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नगर पालिका का 23.73 करोड़ रु. का बजट पेश

नगर पालिका का 23.73 करोड़ रु. का बजट पेश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिकाके बजट को लेकर शुक्रवार को पालिका बोर्ड की बैठक हुई। इसमें आय-व्यय के अनुसार 2016-17 का बजट पेश किया गया। नए वित्तीय वर्ष के लिए कुल 23.73 करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया। जो गत वर्ष की अपेक्षा 2.14 करोड़ रुपए अधिक है। इसे बजट काे बोर्ड ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।

पालिकाध्यक्ष हेमलता शर्मा की अध्यक्षता में हुई बजट बैठक में ईओ सत्यनारायण राठौर ने विभिन्न कार्यों के लिए बजट का प्रावधान रखा। उन्होंने बताया कि गत वर्ष पालिका का बजट 21 करोड़ 59 लाख रुपए था। जो इस बार 2.14 करोड़ रुपए बढ़कर 23 करोड़ 73 लाख 50 हजार रुपए हो गया है। इसमें आवर्तक आय 8 करोड़ 92 लाख 50 हजार रुपए और अनावर्तक आय 14 करोड़ 31 लाख रुपए हैं। आवर्तक आय में चुंगी पुनर्भरण अनुदान, नगरीय कर, गृहकर, संपत्ति से क्रय, तहबाजारी, दुकान किराया, कृषि नियमन, निर्माण स्वीकृति आदि शामिल है। वहीं अनावर्तक आय में सरकार से प्राप्त सहायता, योजनाओं से प्राप्त राशि, अमानत जमा आदि शामिल है।

रामगंजमंडी। नगरपालिका के बजट को लेकर शुक्रवार को पालिका बोर्ड की बैठक हुई। बैठक मंे मौजूद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, ईओ पार्षद।

खबरें और भी हैं...