राकेश और गोवर्धनलाल को एससी प्रकोष्ठ में पदाधिकारी बनाया
रामगंजमंडी. कांग्रेसएससी प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक मेघवाल ने खैराबाद नगर अध्यक्ष पद पर राकेश मेहरा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गोवर्धनलाल मेहर को मनोनीत किया है। शनिवार को दोनों पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता देवेंद्रसिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती के लिए काम करने के निर्देश दिए हैं।
रामगंजमंडी। कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए पार्टी नेता।