पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खैराबाद में होगी मुख्यमंत्री की जनसुनवाई

खैराबाद में होगी मुख्यमंत्री की जनसुनवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री चार से 11 अक्टूबर तक कोटा संभाग में रहेंगे। उनके इस प्रस्तावित दौरे के लिए संभाग स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की जनसुनवाई खैराबाद में रखी गई है।

शहर में प्रशासनिक अमला इसकी तैयारियों में जुटा है। विशिष्ट शासन सचिव केके पाठक ने भी बुधवार शाम को यहां अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जनसुनवाई के लिए प्रस्तावित कृषि उपजमंडी का जायजा लिया। एसडीएम एसडी मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय होने के साथ ही तैयारियां तेज हो गई है। प्रस्तावित यात्रा के दौरान कोटा, बारां, बूंदी और झालावाड़ जिलों में मंत्री, सचिव वरिष्ठ अधिकारी दौरे पर रहेंगे।

इन योजनाओं पर दिया जाएगा विशेष ध्यान

इस अभियान में निःशुल्क दवा योजना, जननी सुरक्षा, ग्रामीण आवास, निर्मल भारत अभियान, नरेगा, मिड डे मील, सामाजिक सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की क्रियान्विति पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

32बिंदुओं की चेकलिस्ट के अनुसार काम करने का आदेश:
पाठक ने सभी अधिकारियों को अस्पतालों, उपस्वास्थ्य केन्द्रों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, पंचायत भवनों की पुताई कराने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में पड़े पुराने आइटमों का निस्तारण करें। राजस्थान संपर्क पोर्टल पर आँनलाइन प्राप्त होने वाले लंबित प्रकरणों, शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय पर करें। बैठक में क्षेत्र के सभी प्रमुख अधिकारी मौजूद थे।