कोटा। शहर में शिक्षिका के घर हुई चोरी के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को एक दिन की रिमांड के बाद गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें फिर दो दिन की रिमांड पर भेज दिया गया।
वहीं रिमांड के दौरान की गई पूछताछ में आरोपियों ने चुराए गए गहने घर में छिपाना बताया। इस पर पुलिस ने उनके घर से चोरी गए करीब 80 फीसदी गहने बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस के अनुसार जानकी नगर कॉलोनी में गत शनिवार को अज्ञात जनों ने चोरी कर जेवर अन्य सामान चुरा लिए थे। इस मामले में पुलिस ने सीमेंट रोड निवासी
शाहरुख खान, आमिर शेख सद्दू खान को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया था।
रिमांड के बाद गुरुवार को तीनों को वापस कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर उनके घर से करीब 80 फीसदी जेवर बरामद कर लिए गए हैं। शेष को बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।