पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हॉकर से मारपीट, धमकाया

हॉकर से मारपीट, धमकाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगंजमंडी. शहरमें गुरुवार सुबह एक हॉकर के साथ तीन जनों ने मारपीट कर दी। इस पर हॉकर ने पुलिस केस दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार गुर्जर मोहल्ला निवासी राहुल कुमार ने रिपोर्ट दी है कि वह प्रतिदिन की तरह गुरुवार सुबह यादव मोहल्ले में अखबार वितरित करने गया था। यहां पर नियाज खान से पुराने बकाया रुपए देने का तकाजा किया तो उसने राहुल के साथ मारपीट शुरू कर दी और अखबार बिखेर दिए। साथ ही मोबाइल भी फेंक दिया। वह छूटकर भागने लगा तो नियाज के भाई पिता ने रोक लिया और फिर मारपीट की, जिससे उसके चोटें आई हैं।