जिला प्रमुख को बताई समस्याएं
रामगंजमंडी| जिलाप्रमुख मधुकंवर हाड़ा को ग्राम खैराबाद में विकास कार्य करवाने के लिए ज्ञापन दिया गया है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के देहात अध्यक्ष सलीम काका मेव ने ज्ञापन में बताया कि खैराबाद में बरसों पुराना तालाब है, इसे गहरा कर दीवार बनाकर इसका सौंदर्यीकरण करवाया जाए। बाणगंगा नदी को गहरा नदी के सहारे-सहारे लाइट लगाई जाए। लगभग 10 हजार की आबादी होने के बावजूद यहां पर चिकित्सा के लिए मात्र एएनएम है। यहां पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाए। ज्ञापन में अन्य समस्याएं बताते हुए निराकरण की मांग की गई है।