जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आज से
रामगंजमंडी| शहरमें गोरधनपुरा आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक स्कूल में जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार से आयोजित की जाएगी, जिसमें शिशु वर्ग, बाल वर्ग किशोर वर्ग के 291 छात्र-छात्रा भाग लेंगे। प्रधानाचार्य रविंद्रसिंह शक्तावत ने बताया कि शिशु वर्ग की कबड्डी, खो-खो तथा बाल वर्ग किशोर वर्ग की एथेलेटिक्स प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता का समापन शनिवार को किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएसपी नरपतसिंह, अध्यक्षता बद्रीसिंह सिसोदिया मुख्यवक्ता विद्या भारती के जिला सचिव श्रवण कुमार शर्मा रहेंगे।