हिंदी सप्ताह का समापन
निमाणास्थित सरकारी कॉलेज में आयोजित हिंदी सप्ताह का गुरुवार को समापन किया गया। विद्यार्थियों के लिए काव्यपाठ एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। काव्यपाठ वाद-विवाद प्रतियोगिता में आशाकुमारी, रीनाकंवर हाड़ा प्रथम सलोनी शर्मा, प्रिया कुमारी, चेतना झाला दूसरे स्थान अनुकुमारी, ललित सेन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर व्याख्याता डॉ. पवन साहनी, डॉ. दीपा कौशिक, डॉ. शशि मंडोत एवं छात्रसंघ अध्यक्ष अजयराजसिंह चौहान भी मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आरकेएस परमार ने की। संचालन डॉ. दीपा कौशिक ने किया।