छुट्टी के दिन भी निबटा रहे पेंडिंग काम
सरकारआपके द्वार की युद्धस्तर पर की जा रही तैयारी उपखंड क्षेत्र साफ नजर रही है। सरकारी कार्यालयों में अवकाश के दिनों में भी काम चल रहा है। रविवार को भी कर्मचारी काम में जुटे रहे। सरकार के दौरे ने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां समाप्त कर दी है। कर्मचारियों को इन दिनों में आने वाली 10 छुट्टियों का लाभ नहीं मिलेगा।
सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत चार अक्टूबर को कोटा संभाग में रही है। संभाग में सरकार 11 अक्टूबर तक रहेगी। इस दौरान छह अक्टूबर को स्वयं मुख्यमंत्री वसुंधराराजे शहर में स्थित कृषि उपजमंडी परिसर में जनसुनवाई करेंगी। इससे सरकार का दौरा क्षेत्र के लिए और खास हो गया है। सीएम का कार्यक्रम तय होते ही तैयारियां भी तेज हो गई है। दिन-रात तैयारी की जा रही है। सरकारी कार्यालयों की हालत यह हो रही है कि क्या दिन और क्या रात। बस एक ही काम, सरकार रही है। सरकार की तैयारियों में कर्मचारियों के अवकाश भी बंद हो गए हैं। एसडीएम एसडी मीणा ने बताया कि सभी कर्मचारियों को सरकार के दौरे तक मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं इस दौरान आने वाले साप्ताहिक अवकाश के साथ त्योहार अन्य सार्वजनिक अवकाश भी कर्मचारियों को नहीं मिलेंगे। रविवार को अवकाश होने के बावजूद शहर के सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी काम में जुटे रहे। कार्यालयों में रविवार को भी कार्यदिवस की भांति काम चलता रहा।
यहअवकाश घोषित है सरकार के दौरे के समय
यदि20 सितंबर से 12 अक्टूबर तक की बात करें, तो कर्मचारियों के इस दौरान कुल दस अवकाश घोषित है। इनमें तीन शनिवार तीन रविवार भी शामिल है। 25 सितंबर को नवरात्र स्थापना, दो अक्टूबर को गांधी जयंती, तीन को दशहरा और छह अक्टूबर को ईदुलजुहा का अवकाश है। यानी अब इन दस छुट्टियों का लाभ कर्मचारियों को नहीं मिलेगा। इनके अलावा आठ अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती और 11 अक्टूबर को करवा चौथ का भी एच्छिक अवकाश है।
वर्षोंबाद रंगरोगन सफाई
सरकारके दौरे ने सरकारी कार्यालयों की भी काया पलट दी है। वर्षों से इन कार्यालयों में रंगाई-पुताई तो दूर साफ-सफाई तक नहीं हुई थी। अब सरकार रही है। जाने कौन सा मंत्री या अधिकारी किस कार्यालय में पहुंच जाए। इसको लेकर व्यापक तैयारी की जा रही है। सरकारी कार्यालयों में साफ-सफाई के साथ रंगाई-पुताई के काम जारी है। वहीं जहां आवश्यकता है, वहां मरम्मत भी की जा