कालूराम बने अध्यक्ष
रामगंजमंडी. श्रीआदर्श धाकड़ समाज विकास समिति के द्विवार्षिक चुनाव रविवार को गोरधनपुरा माताजी मंदिर परिसर में संपन्न हुए। इसमें सर्वसम्मति से कालूराम धाकड़ को अध्यक्ष चुना गया। वहीं अध्यक्ष की सहमति से महामंत्री बृजमोहन धाकड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्वारकालाल धाकड़, उपाध्यक्ष एडवोकेट कमलेश धाकड़ और कोषाध्यक्ष डॉ. ललेश धाकड़ को नियुक्त किया गया। चुनाव के बाद निवर्तमान अध्यक्ष कैलाश धाकड़ ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष कालूराम को पद गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान बडी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।
न्यूज़ इनबॉक्स