पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगंजमंडी. आदर्शविद्या मंदिर माध्यमिक स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रधानाचार्य खेल संयोजक रविंद्र सिंह शक्तावत ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्या भारती की ओर से संचालित जिले के 24 स्कूलों के 291 विद्यार्थियों ने भाग लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डीएसपी नरपतसिंह राठौड़ ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। मुख्य वक्ता विद्या भारती के जिला सचिव श्रवण कुमार शर्मा थे। अध्यक्षता स्कूल प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता ने की। जिला खेल प्रभारी मधु सुदन शर्मा ने आभार व्यक्त किया।