हनवतखेड़ा रोड पर छह माह से रोड लाइट खराब
रामगंजमंडी. शहरमें हनवतखेडा रोड मीणा बस्ती में खराब हो रही रोड लाईट से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां के मुकुट मीणा, देशराज, युवराज, सांवरलाल मीणा, कमल मीणा आदि ने बताया कि छह से रोड लाईट खराब हो रही है। इस संबंध में कई बार नगरपालिका में शिकायत करने के बाद इस समस्या का समाधान नहीं हुआ है।