- Hindi News
- बजट िमलता है िफर भी सालों बाद हो रही पुताई
बजट िमलता है िफर भी सालों बाद हो रही पुताई
सरकारके दौरे को लेकर सरकारी कार्यालयों के साथ स्कूलों में भी व्यापक तैयारियां की जा रही है। कहीं साफ-सफाई चल रही है तो कहीं रंगाई-पुताई। खास बात यह है कि बजट तो हर साल आता है, लेकिन स्कूलों में पुताई वर्षों बाद हो रही है। सरकार के बहाने स्कूलों की सूरत तो संवर रही है।
सरकार चार अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक कोटा संभाग में रहेगी। इसी के तहत छह अक्टूबर को मुख्यमंत्री यहां आएंगी और कृषि उपजमंडी में जनसुनवाई करेंगी। सरकार को लेकर उपखंड क्षेत्र में व्यापक तैयारियां की जा रही है। अधिकारी दिन-रात भाग दौड़ कर रहे हैं। हर विभाग सरकार को लेकर सतर्क है। शिक्षा विभाग भी सरकार के लिए तैयारियों में जुटा है। सभी स्कूलों की सूरत संवारी जा रही है। स्कूलों में इन दिनों साफ-सफाई के साथ रंगाई-पुताई का काम किया जा रहा है। अधिकांश स्कूलों में स्थिति यह है कि जब से भवन बना है, तब से पुताई ही नहीं हुई थी। अब वर्षों बाद इन स्कूलों में पुताई की जा रही है, जबकि हर साल स्कूलों में इसके लिए बजट आता है। यह बजट रंगाई-पुताई के साथ मरम्मत कार्य के लिए आता है।
पांचकमरों में पुताई के पांच हजार रु. दिए
शिक्षकोंके अनुसार सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से पहले स्कूलों में रंगाई-पुताई के लिए पांच से दस हजार रुपए की राशि जारी की गई है। जिन स्कूलों में एक से पांच तक कमरे हैं, वहां पर पांच हजार और जहां छह या अधिक कमरे हैं, वहां के लिए दस-दस हजार रुपए दिए गए हैं। कुछ शिक्षकों ने बताया कि महंगाई के अनुसार स्कूलों में रंगाई-पुताई के लिए यह राशि कम है।
^स्कूलों में पुताई मरम्मत के लिए सर्व शिक्षा अभियान के माध्यम से हर साल बजट आता है। उसी बजट से स्कूलों में पुताई करवाई जा रही है। केवल पिछले साल ही बजट नहीं आया था। सरकार के दौरे को लेकर तैयारियां की जा रही है। स्कूलों में रखे बेकार ़सामानों को भी हटाने साफ-सफाई के निर्देश दिए हैं।
अशोकजैन, बीईईओ,खैराबाद
रामगंजमंडी। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम तय होने के साथ ही सभी जगह तैयारियां चल रही है। शहर में एक स्कूल में की जा रही है पुताई।