पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परीक्षा केंद्र का मुद्‌दा गर्माया

परीक्षा केंद्र का मुद्‌दा गर्माया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रके प्राइवेट स्टूडेंट्स का कोटा यूनिवर्सिटी का परीक्षा केंद्र झालावाड़ करने का मामला और गर्माता जा रहा है। परीक्षा केंद्र रामगंजमंडी में ही करने की मांग को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।

शहर का राजकीय कॉलेज निमाणा में स्थित है। इसका परीक्षा केंद्र भी उंडवा रोड स्थित जटिया कॉलेज में है। वहीं कॉलेज से प्राइवेट विद्यार्थियों के रूप भी परीक्षा फाॅर्म भरे जाते हैं। इस बार प्राइवेट छात्राओं का परीक्षा केंद्र जटिया कॉलेज में रखा गया है। वहीं प्राइवेट छात्रों का परीक्षा केंद्र झालावाड़ कर दिया गया है। इसके विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया गया कि परीक्षा केंद्र झालावाड़ करने से शहर सहित क्षेत्र के उन विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा, जो प्राइवेट फाॅर्म भर रहे हैं। करीब 650 विद्यार्थी यहां से प्राइवेट परीक्षा देते हैं। ज्ञापन में रामगंजमंडी में ही परीक्षा केंद्र स्थापित करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष अजयराजसिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष सोनू गुर्जर, एबीवीपी जिला संयोजक शुभमसिंह, मुकेश गुर्जर, कुशालसिंह, कुलदीपसिंह, दिनेश गुर्जर आदि मौजूद थे।

क्षमता से चार गुणा परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

उधर,जटिया कॉलेज का दावा है कि उनके यहां क्षमता से चार गुणा अधिक विद्यार्थियों को परीक्षा दिलाई जा रही है। जटिया कॉलेज की प्राचार्य डॉ. प्रीति शर्मा ने बताया कि बीते पांच-छह वर्षों से राजकीय कॉलेज के करीब साढ़े चार सौ नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र जटिया कॉलेज में ही है। राजकीय कॉलेज तो स्वयं के परीक्षार्थियों की परीक्षा आयोजित करता है और सहयोग किया जाता है। परीक्षार्थियों के लिए फर्नीचर भी जटिया कॉलेज अपने संसाधनों से लाता है। प्राचार्य डॉ. शर्मा ने बताया कि वर्तमान सत्र में जटिया कॉलेज के करीब 200 और राजकीय कॉलेज के 473 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहीं करीब 600 स्वयंपाठी छात्राएं भी परीक्षा देंगी। प्राचार्य के अनुसार जटिया कॉलेज में उपलब्ध स्टाफ संसाधनों के अनुसार तो विद्यार्थियों की यह संख्या कहीं अधिक है।