पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आवश्यक है भामाशाह योजना में पंजीयन

आवश्यक है भामाशाह योजना में पंजीयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगंजमंडी. क्षेत्रमें विभिन्न स्थानों पर लगाए जा रहे भामाशाह योजना शिविर में लोगों से पंजीयन कराने की एसडीएम ने अपील की है। एसडीएम एसडी मीणा ने बताया कि सरकार की इस योजना में सभी लोगों को पंजीयन कराना आवश्यक है। आगामी समय में बिना भामाशाह में पंजीयन के राशन सामग्री भी नहीं मिल पाएंगी। जो लोग पूर्व में निर्धारित शिविरों में पंजीयन नहीं करवा पाए हैं, उनके लिए फिर से विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इसकी तिथि स्थान शीघ्र घोषित किए जाएंगे। एसडीएम ने बताया कि भामाशाह योजना में पंजीयन के लिए एससी, एसटी और ओबीसी को जाति प्रमाण पत्र लाना आवश्यक है। परिवार में किसी एक सदस्य का प्रमाण पत्र भी सभी के लिए मान्य हो जाएगा।