पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भागकर आए युवक युवती को पकड़ा

भागकर आए युवक-युवती को पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगंजमंडी. मध्यप्रदेशसे भागकर यहां कोर्ट में शादी करने आए युवक-युवती को विहिप बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। मामला मध्यप्रदेश का होने से बाद में दोनों को भानपुरा पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार नारायणगढ़ निवासी फिरोज पुत्र सरदार खां सीतामऊ निवासी एक युवती को भगाकर यहां लाया था। उसके खिलाफ मध्यप्रदेश के मंदसौर थाने में मामला दर्ज कराया गया था। दोनों यहां कोर्ट में शादी कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर बजरंगदल, विहिप और शिवसेना के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को थाने लेकर आई। मामला मध्यप्रदेश का होने से वहां सूचना दी गई। बाद में भानपुरा पुलिस यहां पहुंची और दोनों को वहां ले गई।