अतिक्रमियों को किया पाबंद
शहरके स्टेशन चौराहा पर अतिक्रमियों को सोमवार शाम को यथा स्थिति बनाए रखने के लिए सोमवार शाम को पाबंद किया गया। अतिक्रमण हटाने के बाद की स्थिति बरकरार रखने की एक माह बाद समीक्षा की जाएगी।
रेलवे स्टेशन के बाहर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए नगरपालिका ने 12 दुकानदारों को 48 घंटे का नोटिस जारी किया था। इस पर दुकानदारों ने रविवार को ही अपनी दुकानें पीछे की ओर कर ली थी। इससे स्टेशन का रास्ता चौडा हो गया है। अतिक्रमण के कारण यहां रही परेशानी से लोगों को अब निजात मिली है। सोमवार शाम को एसडीएम एसडी मीणा, पालिका उपाध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, पालिका एईएन सत्यनारायण राठौर आदि मौके पर पहुंचे और अतिक्रमियों को ऐसी ही स्थिति बनाए रखने के लिए पाबंद किया। वापस आगे दुकान बढ़ाने या अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही दुकानदारों को पाबंद किया कि वे दुकानों के आगे बैठने के लिए स्टूल आदि रखे और ही किसी को इस रास्ते पर दुकानों के आगे वाहन खडे करने दे। जो व्यक्ति स्टेशन के रास्ते पर वाहन खडे करेंगे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। यहां रास्ते के किनारे लगे एक ट्रांसफार्मर को हटाने के लिए बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस दौरान पार्षद सुरेंद्रसिंह, धर्मपाल घाटोड सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।
रामगंजमंडी। स्टेशन चौराहा पर दुकानदारों को पाबंद करते एसडीएम।