विजेता छात्रों का किया स्वागत
बूंदीमें संपन्न हुई संभागस्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में विजेता रहे क्षेत्र के बिशनियाखेड़ी राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत स्कूल के छात्रों का यहां लौटने पर स्वागत किया गया।
प्रतियोगिता में इस स्कूल के छात्रों ने संस्कृत और हिंदी अंताक्षरी में प्रथम, 600 मीटर दौड़ में प्रथम द्वितीय, संस्कृत वाद-विवाद में प्रथम, हिंदी वाद-विवाद में प्रथम और बैडमिंटन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में भाग लेकर लौटने पर छात्र रविकुमार अहीर, यशवंत मीणा, विजयकुमार मीणा, सचिन यादव, शुभम मीणा, धनराज मीणा, विजय मीणा शिक्षक सुनील कुमार गंगवाल का एसएमसी सदस्यों ग्रामीणों ने स्वागत किया।
रामगंजमंडी. प्रतियोगितामें जीत दर्ज कर लौटे छात्रों का स्वागत किया गया।