- Hindi News
- बिना विभागीय अनुमति के बदल दी लाइन, जेईएन को किया संस्पेंड
बिना विभागीय अनुमति के बदल दी लाइन, जेईएन को किया संस्पेंड
रामगंजमंडी| कुदायलामें कार्यरत बिजली निगम के जेईएन अकलेश चतुर्वेदी ने बिना विभागीय सूचना के अपने स्तर पर ही बिजली लाइन शिफ्ट कर दी। जांच में इसका खुलासा होने पर एसई ने शुक्रवार को जेईएन को सस्पेंड कर दिया है।
बिजली निगम के एईएन एमएल बहवाल ने बताया कि किसी व्यक्ति ने एक्सईएन को शिकायत की थी कि जेईएन चतुर्वेदी ने कुंभकोट में एक ट्रांसफार्मर और चार पोल बिना विभागीय अनुमति के शिफ्ट कर दिए। इस कार्य के लिए नियमानुसार बिजली निगम में आवेदन करना होता है। इसके विपरीत जेईएन ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बिना विभाग को सूचना दिए ही अपने स्तर पर यह लाइन शिफ्ट कर दी। एक्सईएन ने यह शिकायत एसई को भेज दी। एसई टीएन सामरिया ने इसकी जांच के लिए कोटा से एक्सईएन एमएस गरासिया को भेजा। उन्होंने भी जांच में जेईएन को दोषी माना। एक्सईएन ने अपनी रिपोर्ट एसई को सौंप दी। इस पर कार्रवाई करते हुए एसई ने शुक्रवार को जेईएन चतुर्वेदी को सस्पेंड कर दिया।