पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षकों को किया सम्मानित

शिक्षकों को किया सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगंजमंडी. खैराबादस्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में बुधवार को आयोजित समारोह में शिक्षकों का सम्मान किया गया। वरिष्ठ अध्यापक भैरूलाल मेहरा ने बताया कि श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने पर स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रभुलाल चोल को कोटा में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने सम्मानित किया था। इस पर बुधवार को स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर चोल का सम्मान किया गया। साथ ही अन्य शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उदय शंकर नावरिया थे। अध्यक्षता गुलाबदेवी ने की। संचालन मीनू गुलाटी ने किया। इस दौरान दिनेश गुप्ता, दुर्गालाल जाटवा, रश्मि प्रधान, मांगीलाल महावर आदि भी मौजूद थे।