कॉलेज में िकया श्रमदान
रामगंजमंडी में रासेयो शिविर में हुआ व्याख्यान
भास्करन्यूज. रामगंजमंडी
राजकीयकॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर बुधवार को लगाया गया। शिविर के पहले सत्र में विद्यार्थियों ने श्रमदान कर कॉलेज परिसर की सफाई की। वहीं दूसरे सत्र में विश्व मानवाधिकार दिवस पर व्याख्यान हुआ।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एचएन कोली ने बताया कि शिविर के प्रथम सत्र में दस से डेढ़ बजे तक स्वयं सेवकों ने चार दल बनाकर कॉलेज परिसर और खेल मैदान की साफ-सफाई की। यहां लगी झाडिय़ों और खरपतवार को हटाया गया। वहीं दूसरे सत्र में हुए व्याख्यान में प्राचार्य पीके वर्मा ने कहा कि सभी मनुष्यों को आपस में सभी के अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. केएम गवेंद्रा ने की। डॉ. डीके शुक्ला ने भी विचार व्यक्त किए।
रामगंजमंडी। कॉलेज में रासेयो शिविर में साफ-सफाई करते विद्यार्थी और व्याख्याता।