मानवाधिकार दिवस पर भाईचारे का संदेश
रावतभाटा। राष्ट्रीयमानवाधिकार संरक्षण संस्थान की ओर से अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर चारभुजा से नीचे बाजार तक दुकानों पर जाकर लोगों को मानवाधिकारों की रक्षा की शपथ दिलाई। सभी को आपसी सद्भावना के साथ रहने का संदेश दिया। संस्था के कार्यकर्ताओं ने सभी को गुलाब के पुष्प भेंट किए। जगह जगह नुक्कड़ सभाएं कर लोगों को मानवाधिकार के बारे में जानकारी दी।
चारभुजा निजी स्कूल, सेंट पाल स्कूल, केआईसी बैंक, बालिका स्कूल सहित कई संस्थानों के कर्मचारियों को मानवाधिकारों की रक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम में ओमप्रकाशभटट, जोतसिंह, राहुल गावरी, प्रदीप गोचर, कैलाश भोमलिया, योगेंद्रसिंह शेखावत, अमित कुमार, शंकर बुनकर, हनीफ खान आदि मौजूद थे।
मानवाधिकारों के प्रति आज करेंगे जागरूक गुरुवार को सरकारी दफ्तरों, हाटचौक, बाड़ौलिया, जावरा, विक्रम नगर बस्ती में संपर्क कर मानवाधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। 14 दिसंबर को संस्था द्वारा पुन: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागृत किया जाएगा।
मानवाधिकारपर चर्चा
रामगंजमंडी.एबीवीपीकी ओर से बुधवार को मानवाधिकार दिवस मनाया गया। इसमें छात्रसंघ अध्यक्ष अजयराजसिंह चौहान के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने मानवाधिकारों पर चर्चा की। कार्यक्रम में कुशाल सिंह राठौड़, हेमंत मीणा, मनिराजसिंह , विक्रम मीणा, अतुल चौधरी, विष्णु रावल, भरत, भूपेंद्र, मोहसीन, शाहिद आदि मौजूद थे।