- Hindi News
- अंडरपास के िलए राधाकृष्ण मित्र मंडल के सदस्य बैठे अनशन पर
अंडरपास के िलए राधाकृष्ण मित्र मंडल के सदस्य बैठे अनशन पर
रामगंजमंडी. शहरमें अंडरपास की मांग को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन बुधवार को भी जारी रहा। बुधवार को श्री राधाकृष्ण मंडल के सदस्य अनशन पर बैठे।
स्वीकृति के एक वर्ष बाद भी अंडरपास नहीं बनने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे आक्रोषित शहरवासियों ने अंडरपास की मांग को लेकर गत तीन दिसंबर से उपखंड कार्यालय पर अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू किया था। क्रमिक अनशन को विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक संगठन भी समर्थन दे रहे हैं। इस संगठनों से जुडे लोग अनशन पर भी बैठ रहे हैं। बुधवार को अनशन पर श्री राधा कृष्ण मंडल के छोटू मीणा, रंगलाल वर्मा, अशोक सुमन, मोहन सुमन, रवि सुमन, टीनू गुर्जर, संदीप शर्मा, निक्की शर्मा, सुरेश सोनी, बंटी नागर, निर्मल शर्मा क्रमिक अनशन पर बैठे। इन्हें पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय गौतम, पार्षद महावीर पोरवाल, महेंद्र सामरिया, चक्रेश जैन, प्रहलाद मीणा, जगदीश शर्मा ने माल्यार्पण कर अनशन पर बिठाया।
रामगंजमंडी। अंडरपास के लिए बुधवार को राधाकृष्ण मंडल के सदस्य अनशन पर बैठे।