वार्ड सभाएं आज
रामगंजमंडी. नगरपालिकाके वार्डों की सामाजिक, आर्थिक जाति आधारित जनगणना 2011 की ड्राफ्ट सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। इसके संबंध में गुरुवार को सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक वार्ड सभाओं का आयोजन किया जाएगा। नगरपालिका ईओ सत्यनारायण राठौर ने बताया कि वार्ड नंबर 1, 2, 3 की वार्ड सभा खैराबाद चौराहा बस स्टैंड स्थित इंद्रा उद्यान में होगी। वार्ड नंबर 4, 5, 6 की कृषि उपजमंडी विश्राम गृह में होगी। वार्ड नंबर सात से 12 तक, 18 से 22 24, 25 की वार्ड सभा नगरपालिका में होगी। वहीं वार्ड नंबर 13 से 17 23 की वार्ड सभा अग्निशमन कार्यालय में होगी। राठौर ने बताया कि नागरिक 25 दिसंबर तक दावे आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं।