ग्राम न्यायालय को मिलेगा अपना भवन
रामगंजमंडी. ग्रामन्यायालय खैराबाद को अब अपना भवन मिल सकेगा। शहर के कोर्ट परिसर में बनने वाले ग्राम न्यायालय भवन के लिए बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवेंद्र कच्छवाह ने शिलान्यास किया। कोर्ट परिसर में करीब 24 लाख रुपए की लागत से ग्राम न्यायालय भवन बनाया जाएगा। अभी ग्राम न्यायालय बार रूम में चल रहा है। नए भवन के लिए डीजे कच्छवाह ने बुधवार सुबह विधि विधान से पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया। इस दौरान सीजेएम शिवानी जौहरी भटनागर, एडीजे सुरेश चंद बंसल, एसीजेएम पृथ्वीपाल सिंह, एसडीएम एसडी मीणा, डीएसपी चंदनदान बारहट, तहसीलदार अनूप सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश चंद धाकड़, पूर्व अध्यक्ष मुलकराज सुनेजा सहित अन्य अधिकारी, वकील आदि मौजूद थे।