पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रािश मिलने तक जारी रहेगा अनशन

रािश मिलने तक जारी रहेगा अनशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंडरपास के लिए क्रमिक अनशन जारी

भास्करन्यूज. रामगंजमंडी

शहरमें अंडरपास के लिए चल रहा क्रमिक अनशन मंगलवार को भी जारी रहा। अंडरपास के लिए अनशन को एक सप्ताह हो गया है, लेकिन अभी तक इसके लिए राशि नहीं मिली है।

रेलवे लाइन से दो हिस्सों में बंटे शहर को जोड़ने के लिए करीब एक वर्ष पूर्व अंडरपास स्वीकृत किया गया था। तब से लेकर अभी तक इसके लिए राज्य सरकार ने पांच करोड़ छह लाख रुपए नहीं दिए हैं। इससे अंडरपास एक वर्ष में भी नहीं बन पाया। अंडरपास के लिए राशि देने की मांग को लेकर शहरवासियों ने तीन दिसंबर से उपखंड कार्यालय पर क्रमिक अनशन शुरू किया था। यह मंगलवार को भी जारी रहा। मंगलवार को श्याम मेघवाल, दर्शनसिंह, जगन्नाथ मेहरा, जगदीश मेहरा, विजय मेहरा, रामबाबू ऐरवाल, मोनू यादव, दीपक पोरवाल, राजा मेघवाल, बजरंगलाल मेहर, मथरालाल, बंटी मेघवाल, शाहीद, सलीम, हनीफ, मोहन मीणा, लोकेश आचोलिया, रामसिंह यादव, प्रदीप वर्मा, मुरारी मीणा, लालचंद मीणा, रफीक, लाल वर्मा अनशन पर बैठे।

कलपेंशनर्स बैठेंगे अनशन पर: अंडरपासके लिए शहर में चल रहे आंदोलन को पेंशनर समाज ने भी समर्थन दिया है। पेंशनर समाज के अध्यक्ष रामकुमार भारद्वाज ने बताया कि आंदोलन के समर्थन में गुरुवार को पेंशनर समाज के लोग क्रमिक अनशन करेंगे।

रामगंजमंडी। अंडरपास के लिए मंगलवार को क्रमिक अनशन पर बैठे लोग।