14 को निकाले जाएंगे मोहर्रम
शहरमें मुस्लिम समाज की बैठक मंगलवार को हुई। इसमें मोहर्रम के जलसे पर चर्चा की गई। साथ ही निर्णय लिया गया कि 13 दिसंबर की रात को और 14 दिसंबर को दिन में मोहर्रम निकाले जाएंगे।
सदर अशफाक अली ने बताया कि 13 दिसंबर की रात को मोहर्रम का मुकाम पन्नालाल चौराहा पर होगा। यहीं पर अखाड़े का कार्यक्रम होगा। वहीं 14 दिसंबर को दोपहर बाद दो बजे से चौराहे से सभी मोहर्रम एक साथ रवाना होंगे। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मोहर्रम सुकेत रोड पहुंचेंगे। जहां से वाहनों में सुकेत ले जाकर आहू नदी में ठंडे किए जाएंगे।