रामगंजमंडी| शहरमें गायत्री परिवार और कोटा आई रिसर्च सेंटर सोसायटी की ओर से निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर बुधवार को लगाया जाएगा। गायत्री शक्तिपीठ परिसर में लगने वाले शिविर में सुबह दस से दोपहर दो बजे तक मरीजों की जांच की जाएगी। इसमें चयनित मरीजों का कोटा आई अस्पताल में ऑपरेशन किया जाएगा।