- Hindi News
- दीपपुरा घाटे के मोड़ पर पलटा हाइड्रा, लगा जाम
दीपपुरा घाटे के मोड़ पर पलटा हाइड्रा, लगा जाम
रावतभाटा. स्टेटहाइवे 9 रावतभाटा रामगंजमंडी मार्ग के दीपपुरा घाटा पर रामगंजमंडी से रावतभाटा होकर डाबी जाने के लिए रवाना हुआ हाइड्रा ब्रेक नहीं लगने से सड़क से नीचे उतरकर पलटी खा गया। यह घटना सोमवार देररात 11 बजे की है।
रात से सुबह 10 बजे तक जाम लगा रहा। मंगलवार को 11 बजे हाइड्रा को दो हाइड्रा की मदद से सीधा किया गया। दुर्घटना ग्रस्त होने पर किसी को चोट नहीं आई। इसकी जानकारी बालकिशन गुलाटी, कुलदीप ने पुलिस और प्रशासन को दी। मौके से हाइड्रा ऑपरेटर चला गया। बाद में हाइड्रा संचालक आए और सुबह हाइड्रा को निकाला। इस मौके पर लालागुर्जर भी मौजूद थे।
सुरक्षादीवार नहीं होने से होते है हादसे: दीपपुराघाटे पर सड़क की सुरक्षा दीवार नहीं है। जिससे रामगंजमंडी से कोटा स्टोन भरकर आने वाले वाहन कई बार ब्रेक नहीं लगने से दुर्घटनाग्रस्त हो चुके है। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से यहां जाम भी लग जाता है।
रावतभाटा। दीपपुरा घांटे पर पलटा हाइड्रा। जिसे दो क्रेनों की मदद से सीधा किया गया।