- Hindi News
- खैराबाद पंचायत समिति में इस बार सदस्यों की औसत उम्र 32 साल
खैराबाद पंचायत समिति में इस बार सदस्यों की औसत उम्र 32 साल
खैराबादपंचायत समिति इस बार और युवा हो गई है। हाल ही में हुए पंचायतीराज चुनाव में चुने गए सदस्यों की औसत उम्र केवल 32 साल ही हैं। इससे पहले 2010 में हुए चुनाव में सदस्यों की औसत उम्र 37 साल थी।
पंचायतीराज चुनाव में शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य होने का सीधा लाभ युवाओं को मिला है। जिला परिषद पंचायत समिति सदस्यों के साथ कई पंचायतों में सरपंची भी युवाओं के हाथों में गई हैं। यदि 23 सदस्यों वाली खैराबाद पंचायत समिति की बात करें तो पिछले चुनाव की अपेक्षा बदलाव आया है। पंचायत समिति में इस बार चुनकर आए 23 में से सात सदस्यों की उम्र तो 25 वर्ष से भी कम हैं। वहीं 35 वर्ष से कम आयु के 14 सदस्य हैं। इस बार जीवन के 50 बसंत देख चुके केवल दो सदस्य ही पंचायत समिति में पहुंचे हैं। इनमें वार्ड 11 से रामचरण वार्ड 19 से विपिंद्रसिंह शामिल हैं। उधर, पिछली बार चुनकर आए सदस्यों में से केवल 3 सदस्य ही 25 वर्ष से कम आयु के थे। वहीं 50 वर्ष से ऊपर आयु के पांच सदस्य थे।
प्रधानभी 5 साल छोटे
इसबार प्रधान भी पिछली बार की अपेक्षा युवा है। गत बार 2010 में प्रधान बनी यशोदाबाई 41 वर्ष की थी, जबकि इस बार प्रधान चुने गए भगवानसिंह धाकड़ 36 साल के हैं।
संतोषसबसे छोटी तो रामचरण सबसे उम्रदराज
खैराबादपंचायत समिति में इस बार चुनकर आए सदस्यों में सबसे कम 21 वर्ष उम्र की संतोष कुमारी धाकड़ है, जो वार्ड नंबर दस से चुनी गई हैं। वहीं सबसे अधिक उम्र के सदस्य हैं वार्ड नंबर 11 से चुने गए कांग्रेस के रामचरण। उनकी उम्र 54 वर्ष हैं। वहीं पिछली पंचायत समिति में सबसे ज्यादा 71 साल उम्र की नंदूबाई वार्ड नंबर नौ से चुनी गई थी।
रामगंजमंडी. खैराबाद पंचायत समिति में इस बार अधिकांश युवा सदस्य चुनकर आए हैं।