पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक रात में काटे छह पेड़

एक रात में काटे छह पेड़

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगंजमंडी. सुकेतरोड पर के पत्रकार संघ कार्यालय परिसर में लगे छह पेड़ मंगलवार रात को अज्ञात जने काट कर ले गए। इस संबंध में नगरपालिका को शिकायत की गई है। जहां से पुलिस केस दर्ज कराया जाएगा।

नगरपालिका ने सुकेत रोड पर स्थित पुराने चुंगीनाका भवन को गत वर्ष रामगंजमंडी पत्रकार संघ को कार्यालय के लिए आवंटित किया था। यहां कार्यालय परिसर में लगे बबूल, खेजड़ी नीम के छह पेड़ मंगलवार रात को अज्ञात जने काटकर ले गए। इसकी सूचना मिलने पर बुधवार को पत्रकार संघ के अध्यक्ष जमालउद्दीन मस्तान और अन्य मौके पर पहुंचे। इस संबंध में मस्तान ने नगरपालिका अध्यक्ष, ईओ को शिकायत कर पुलिस केस दर्ज करवाने की मांग की है।