भाविप का फोलोअप शिविर आज
रामगंजमंडी | भारतविकास परिषद द्वारा लगाए नेत्र शिविर का फोलोअप शिविर गुरुवार को जुल्मी रोड स्थित भाविप अस्पताल में लगाया जाएगा। भाविप सचिव संजय सतीजा ने बताया कि जनवरी में लगाए गए नैत्र शिविर में जिन मरीजों के ऑपरेशन किए थे, इनकी शिविर में जांच की जाएगी। शिविर सुबह दस से दोपहर दो बजे तक रहेगा।
नेत्रचिकित्सा और रक्तदान शिविर आज: सुल्तानपुर.मण्डावरामें गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में विशाल रक्तदान, चिकित्सा शिविर और नेत्र चिकित्सा शिविर लगेगा। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व सरपंच नाथूलाल भण्डारी की तृतीय पुण्य तिथि की स्मृति में शिविर लगेगा।