वार्ड नंबर 2 8 के बीच होगी खिताबी भिडंत
शहरमें कल्पतरु जनकल्याण संस्थान की ओर से चल रही वार्ड स्तरीय रामगंजमंडी प्रीमियर लीग प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को किया जाएगा। बुधवार को हुए सेमीफायनल मुकाबलों में जीत दर्ज कर वार्ड नंबर दो आठ की टीम फायनल में पहुंची हैं। इन दोनों टीमों के बीच गुरुवार को दोपहर एक बजे से खिताबी भिडंत होगी। संस्थान के अध्यक्ष नरेंद्र राजा ने बताया कि मैच के बाद तीन बजे से समापन समारोह होगा। इसमें मुख्य अतिथि कोटा उत्तर विधायक प्रहलाद गुंजल होंगे।
अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष मुकेशभाई पटेल करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि केएसएसएसआईए के अध्यक्ष जगदीशसिंह शक्तावत, ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष देवीशंकर राठौर, मंडी समिति अध्यक्ष प्रभूलाल बैरवा सांई सेवा समिति के अध्यक्ष जगदीश गुप्ता रहेंगे।
राजा ने बताया कि बुधवार को वार्ड नंबर दो चार तथा वार्ड नंबर 13 आठ के बीच सेमी फायनल मुकाबले हुए। इनमें वार्ड नंबर दो आठ की टीम ने जीत दर्ज कर फायनल में जगह बनाई।