काढ़ा पीने के लिए लगी कतार
रावतभाटा। रावतभाटामें स्वाइनफ्लू की दस्तक ओर 3 महिलाओं को स्वाइन फ्लू पोजीटिव पाए जाने के बाद लोगों में स्वाइन फ्लू का भय हो गया है। स्वाइन फ्लू और अन्य मौसमी बीमारियों के लिए भारत विकास परिषद की ओर से आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर में काढ़ा पिलाया गया। जिसके लिए लोगों की कतार लग गई। इस मौके पर डीसी शर्मा, राधेश्याम गुप्ता, मुकेश शर्मा, मुकुट बिहारी शर्मा, ओम गुप्ता, वैद्य जगदीश पंचोली, ओमप्रकाश मीणा, राधेश्याम, अरविंद ने सेवाएं दी।
जनसेवा एवं पर्यावरण विकास समिति की ओर से आयुर्वेदिक अस्पताल पुराना सामुदायिक परिसर में दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक निशुल्क काढ़ा पिलाया जाएगा। वहीं चारभुजा प्रताप नगर में डेरा सच्चा सौदा कार्यालय के बाहर मुकुट बिहारी शर्मा एवं अन्य लोगों की ओर से गेट नंबर 4 पर काढ़ा पिलाया जाएगा।
रामगंजमंडी.शहरमें स्वाइन फ्लू की दस्तक के बाद काढ़ा पीने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ। गायत्री शक्तिपीठ पर प्रतिदिन सुबह लोगों को काढ़ा निशुल्क पिलाया जा रहा है। बुधवार को बथेल पब्लिक स्कूल के बच्चों को काढ़ा पिलाया।