पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं थमी अघोषित बिजली कटौती

नहीं थमी अघोषित बिजली कटौती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुकेत. कस्बेमें दो दिन से अघोषित बिजली कटौती होने से छात्रों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। अंतिम तारीख होने से कई विद्यार्थियों के फॉर्म अधूरे रह गए। इसके लिए छात्रों ने विद्युत विभाग को जिम्मेदार ठहराया है।

शुक्रवार रात 33 केवी में फाल्ट होने से लाइटें गुल हो गई थी, जो शनिवार शाम 7 बजे बहाल हुई। बिजली निगम के चेयरमैन ने 21 सितम्बर को आदेश जारी किए थे कि 33 11 केवी पर तीन बार फाल्ट या ट्रिपिंग होने पर सहायक अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, लेकिन यहां तो एक दिन में ही कई बार विद्युत विभाग द्वारा ट्रिपिंग कर दी जाती है। विद्युत विभाग के रामगंजमंडी एक्सईएन नरेन्द्र बिलोटिया ने बताया कि 33 केवी में फाल्ट आया था, जिसे सुधार दिया गया है तथा अब बार-बार ट्रिपिंग नहीं होगी।