मेहरा बने चेचट ब्लॉक प्रभारी
रामगंजमंडी| अनुसूचितजाति कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को हुई। इसमें चेचट ब्लॉक प्रभारी रमेशचंद मेहरा को बनाया गया। साथ ही ब्लॉक क्षेत्र में कर्मचारियों को संघ का सदस्य बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में अध्यक्ष सुरेश कुमार यादव, उपाध्यक्ष रामलाल वर्मा, सचिव ओमप्रकाश यादव, सहउपाध्यक्ष बनवारीलाल बैरवा, उदयशंकर नावरिया, जगदीश मेहरा, रूपचंद वर्मा, त्रिलोकचंद शाक्यवाल, रामस्वरूप बैरवा, मोहनलाल बैरवा आदि मौजूद थे।